क्या आप दिल को सेहतमंद रखना चाहते हैं? एक्सपर्ट ने बताए 9 बेहतरीन कुकिंग ऑयल
पोषण विशेषज्ञ पूजा केडिया ने उन लोगों के लिए 9 तरह के तेलों के सुझाव दिए हैं जो हाई कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपनी लिस्ट में एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, एवोकाडो ऑयल, अलसी का तेल, अखरोट का तेल, कैनोला ऑयल, तिल का तेल, मूंगफली का तेल और हाई-ओलिक सनफ्लावर ऑयल को शामिल किया है। पूजा का कहना है कि अगर सही तेल का चुनाव करके उसे सीमित मात्रा में उपयोग किया जाए, तो यह दिल को स्वस्थ रखने और बैड कोलेस्ट्रॉल को काबू में रखने में काफी मददगार साबित हो सकता है।