क्या आप जानते हैं कि बढ़ती उम्र में कुछ लोग पेंगुइन की तरह क्यों चलते हैं?

फिज़ियोथेरेपिस्ट डॉ. आकाश सिंह का कहना है कि उम्र बढ़ने पर कुछ बुजुर्गों की चाल में पेंगुइन जैसा बदलाव आ जाता है, जिसे मेडिकल भाषा में 'वॉडलिंग गेट' कहा जाता है। उन्होंने बताया कि यह समस्या कूल्हे की मांसपेशियों, यानी 'ग्लूटियस मेडियस' और 'हिप फ्लेक्सर्स' के कमजोर होने के कारण होती है। 'ग्लूटियस मेडियस' पेल्विस को बैलेंस बनाए रखने का काम करती है, जबकि 'हिप फ्लेक्सर्स' की कमजोरी की वजह से पैर ऊपर उठाने में दिक्कत महसूस होती है।

by shortkt.com
12 घंटे पहले
क्या आप जानते हैं कि बढ़ती उम्र में कुछ लोग पेंगुइन की तरह क्यों चलते हैं? | ShortKT