क्या आपने इतना विशाल केला देखा है? जानिए यह दुर्लभ फल कहां पाया जाता है
सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़े केले का वीडियो काफी चर्चा में है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। खबरों के मुताबिक, यह आम केला नहीं बल्कि 'मूसा इनजेंस' (Musa ingens) नाम की एक दुर्लभ जंगली किस्म है, जिसे 'जायंट हाईलैंड बनाना' भी कहा जाता है। यह खास फल मुख्य रूप से न्यू गिनी के उष्णकटिबंधीय पहाड़ी जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगता है।