कौन हैं पामेला सेरेना? 'लॉक अप 2' में शामिल होने के बाद से क्यों छाई हैं सुर्खियों में?
रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने वाली प्रतियोगियों में शुमार हैं। पामेला का जन्म ब्रिटेन में भारतीय मूल के माता-पिता के परिवार में हुआ था और साल 2012 में वह दुबई जाकर बस गईं। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से मनोविज्ञान (साइकोलॉजी) की पढ़ाई पूरी करने वाली पामेला ने ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में भी नाम कमाया है। इसके अलावा, वह संयुक्त राष्ट्र (UN) की शांतिदूत के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।