कौन हैं किया बनर्जी, जिन्होंने अपने वजन से तीन गुना ज्यादा 140kg का डेडलिफ्ट कर सुर्खियां बटोरीं?

हरियाणा की रहने वाली 21 वर्षीय पावरलिफ्टर किया बनर्जी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह जूनियर महिला 47kg भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करती हैं और उन्होंने अपने 45.7kg शरीर के वजन से करीब तीन गुना ज्यादा यानी 140kg का डेडलिफ्ट करके सबको हैरान कर दिया है। किया ने 2026 IPF वर्ल्ड सब-जूनियर और जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के डेडलिफ्ट इवेंट में जूनियर महिला 47kg कैटेगरी में रजत पदक अपने नाम किया है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
कौन हैं किया बनर्जी, जिन्होंने अपने वजन से तीन गुना ज्यादा 140kg का डेडलिफ्ट कर सुर्खियां बटोरीं? | ShortKT