कौन हैं अरबपति हर्बर्ट वेर्थाइम, जिन्होंने ₹382 करोड़ में खरीदी फरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार?
अरबपति आविष्कारक हर्बर्ट वेर्थाइम ने नीलामी के जरिए फरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार 'लूस' को ₹382 करोड़ की भारी-भरकम कीमत पर हासिल किया है। वेर्थाइम को माइक्रोसॉफ्ट और ऐप्पल जैसी बड़ी टेक कंपनियों में अपने शुरुआती निवेश के लिए पहचाना जाता है। डिस्लेक्सिया से जूझने वाले हर्बर्ट 'ब्रेन पावर' नामक फर्म के मालिक हैं, जो चश्मों के लिए ऑप्टिकल टिंट तैयार करती है। गौरतलब है कि बाजार में आने के कुछ समय बाद ही 'लूस' के डिजाइन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी।