कोलकाता के होटल में लगी आग, 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत; एसी फटने की आशंका
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे आग का तांडव देखने को मिला। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, इस दुखद घटना में इलाज के लिए भारत आए 9 बांग्लादेशी नागरिकों की जान चली गई, वहीं कई अन्य लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, होटल के एसी में धमाका होने से आग फैली, जिसकी वजह से अंदर सो रहे लोग धुएं और लपटों के कारण बाहर नहीं निकल सके।