10 अगस्त को कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसके बाद अब वहां के कुछ हिस्सों में आसमान का रंग लाल दिखाई दे रहा है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय निवासी इस लाल चमक को 'कंडिलाज़ो' (candilazo) के नाम से जानते हैं। यह स्थिति तब पैदा होती है जब सूर्य की किरणें वातावरण में मौजूद धूल और सूक्ष्म कणों से होकर गुजरती हैं।