कोटा: सड़क पर अचानक आई भैंसों को बचाने के चक्कर में कार पलटी, दो दोस्तों की मौत
राजस्थान के कोटा में नेशनल हाईवे-27 पर एक तेज रफ्तार कार भैंसों के झुंड को बचाने की कोशिश में अपना संतुलन खो बैठी और पलट गई। इस भीषण हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार डिवाइडर पर करीब 100 मीटर तक घिसटने के बाद पलट गई। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।