कोंडागांव: NH-30 पर वन मंत्री के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 5 लोग जख्मी
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। जूनवानी इलाके के समीप एक अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की गाड़ी और उसके बाद उनके साथ चल रहे सुरक्षा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मंत्री के निजी सहायक अनुराग शर्मा, वाहन चालक और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों सहित कुल 5 लोग चोटिल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है।