कोंडागांव में शिक्षकों से करोड़ों की ठगी का खुलासा, 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

छत्तीसगढ़ की कोंडागांव पुलिस ने एक ऐसे अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो शिक्षकों को अलग-अलग बैंकों से पर्सनल लोन दिलवाने का लालच देकर करोड़ों की धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस ने तीन महीने की लंबी जांच-पड़ताल के बाद 5 आरोपियों को पकड़ा है। फिलहाल 43 शिक्षकों के साथ 10 से 12 करोड़ रुपये की ठगी का पता चला है, हालांकि पुलिस का मानना है कि इस मामले में ठगी के शिकार हुए लोगों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

by shortkt.com
11 घंटे पहले
कोंडागांव में शिक्षकों से करोड़ों की ठगी का खुलासा, 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में | ShortKT