कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: बॉक्सर जैस्मिन ने भारत को दिलाया 7वां स्वर्ण पदक

भारतीय सेना की बॉक्सर और वर्ल्ड चैंपियन जैस्मिन लंबोरिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में नॉर्दर्न आयरलैंड की मौजूदा चैंपियन माइकेला वॉल्श को मात दी। यह इन खेलों में भारत के खाते में आया 7वां स्वर्ण पदक है। गौरतलब है कि जैस्मिन ने इससे पहले 2025 में लिवरपूल में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: बॉक्सर जैस्मिन ने भारत को दिलाया 7वां स्वर्ण पदक | ShortKT