कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक और महिला पत्रकार के बीच 'इंकलाब ज़िंदाबाद' नारे पर विवाद
दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और एक महिला पत्रकार के बीच तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब पत्रकार ने उनसे 'इंकलाब ज़िंदाबाद' नारे को लेकर सवाल पूछा। वहीं, दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए मीडिया पर गलत प्रचार करके प्रदर्शन को बदनाम करने का आरोप लगाया है।