कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम अप्रूव होने के बावजूद डिस्चार्ज के वक्त क्यों होती है दिक्कत?
अस्पताल में भर्ती होने पर कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम की मंजूरी मिलने के बाद भी डिस्चार्ज के दौरान मुश्किलें आ सकती हैं। इसकी वजह यह है कि शुरुआत में मिलने वाली मंजूरी केवल प्रोविजनल होती है। इलाज खत्म होने के बाद इंश्योरेंस कंपनी मेडिकल रिकॉर्ड्स, बीमारी की गंभीरता, बिल और पॉलिसी के नियमों की दोबारा जांच करती है। इस अंतिम समीक्षा के बाद क्लेम को पूरी तरह या आंशिक रूप से रिजेक्ट भी किया जा सकता है।