कैबिनेट और गृह सचिव के कार्यकाल में हुई एक साल की बढ़ोतरी
केंद्र सरकार ने कैबिनेट सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन और गृह सचिव गोविंद मोहन की सेवा अवधि को एक-एक वर्ष के लिए आगे बढ़ा दिया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह विस्तार 22 अगस्त 2027 तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। कैबिनेट सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जबकि गृह सचिव गोविंद मोहन 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।