कैपजेमिनी डे-केयर की घटना: घर पर टॉयलेट देखते ही डर जाती थी बच्ची
कैपजेमिनी कैंपस स्थित डे-केयर सेंटर में जाने वाली एक बच्ची की मां ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी घर पर टॉयलेट को देखते ही या उसके अंदर जाते समय रोने लगती थी। मां के अनुसार, बच्ची नहाने से कतराती थी और बाथरूम से दूर भागने की कोशिश करती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डे-केयर में बच्चों को बाथरूम और वॉशिंग मशीन के अंदर बंद कर दिया जाता था।