कैपजेमिनी डेकेयर मामला: बच्चों को पानी भरे पाइप में डालने का सनसनीखेज आरोप
बेंगलुरु पुलिस ने कैपजेमिनी परिसर स्थित डेकेयर की पांच महिला कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इन पर वहां रखे गए कर्मचारियों के बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने का इल्जाम है। शिकायत के अनुसार, इन महिलाओं ने मासूम बच्चों को पानी से भरे तंग पाइपों के अंदर जबरदस्ती डाल दिया और उन्हें दहशत में छोड़ दिया।