कैडिला फार्मा की Aciloc 150+ और 300+ पर FDA की कार्रवाई, 2.45 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त
महाराष्ट्र FDA ने कैडिला फार्मा की Aciloc 150+ और Aciloc 300+ की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि इन दवाओं के नाम काफी मिलते-जुलते हैं, लेकिन इनमें सक्रिय तत्व (API) अलग-अलग हैं, जिससे मरीजों को गलत दवा मिलने का खतरा बना हुआ था। FDA ने पूरे राज्य से 2.45 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की हैं और कंपनी को बाजार से अपना स्टॉक वापस लेने का आदेश दिया है।