कैंसर से जूझ रहे पिता ने 7 साल के बेटे को दी सीख, वीडियो देख भावुक हुए लोग
कैंसर से पीड़ित एक पिता का अपने छोटे बेटे के साथ हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर नेटिज़न्स भावुक हो गए और कमेंट्स में रोने वाली इमोजी शेयर की। वीडियो में पिता अपने 7 साल के बेटे को समझाते हुए कह रहे हैं, 'हमेशा अपनी मां की बात मानना और उनका कहना सुनना... अपनी बहनों का हमेशा ध्यान रखना।' इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा कि इसे देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए।