केरल: यात्री की कंफर्म सीट पर कब्जा करने वाले TTE पर रेलवे को लगा जुर्माना
केरल की एक उपभोक्ता अदालत ने दक्षिणी रेलवे को निर्देश दिया है कि वह एक यात्री को ₹50,000 का हर्जाना दे। यह फैसला उस घटना के बाद आया है जिसमें एक टीटीई ने यात्री की आरक्षित सीट पर खुद कब्जा कर लिया था और विरोध करने पर यात्री व उनकी पत्नी को मानसिक रूप से परेशान किया था। अदालत ने रेलवे को टिकट की राशि और कानूनी कार्यवाही में हुआ खर्च भी वापस करने का आदेश दिया है।