केरल: परीक्षा में सफल होने के बाद भी नियुक्ति नहीं, अभ्यर्थियों ने घास-मिट्टी खाकर जताया विरोध
केरल लोक सेवा आयोग ने मई 2025 में एलपी स्कूल शिक्षकों के लिए फाइनल रैंक लिस्ट घोषित की थी। नौकरी के दावेदारों का कहना है कि परीक्षा उत्तीर्ण करने और सूची में जगह बनाने के बाद भी उन्हें अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं। इस देरी के विरोध में अभ्यर्थियों ने अनोखा तरीका अपनाते हुए पत्तलों में घास और मिट्टी खाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।