केयरटेकर के सहारे चलते नजर आए '3 इडियट्स' फेम परीक्षित साहनी, वीडियो देख फैंस हुए परेशान
'3 इडियट्स' में 'मिस्टर कुरैशी' का रोल प्ले करने वाले 82 साल के अनुभवी एक्टर परीक्षित साहनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी गिरती सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं। क्लिप में साहनी काफी कमजोर नजर आ रहे हैं, उनके कंधे झुके हुए हैं और वे एक केयरटेकर के सपोर्ट से लाठी के सहारे धीरे-धीरे चलते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'अब्बा बूढ़े हो गए हैं।'