केबीसी 18: महादेवी वर्मा से जुड़े किस सवाल पर अटकीं प्रीति राज?

कौन बनेगा करोड़पति 18 में दिल्ली की रहने वाली प्रीति राज ₹7.5 लाख के सवाल पर फंस गईं। उनसे हिंदी साहित्यकार महादेवी वर्मा से संबंधित एक प्रश्न पूछा गया था, जिसका वह सही उत्तर नहीं दे सकीं। प्रीति से पूछा गया था कि 'महिलाओं की मुक्ति पर आधारित निबंधों की किताब 'शृंखला की कड़ियां' किसने लिखी है?' इसके जवाब में उन्होंने इस्मत चुगताई का नाम लिया, जो कि गलत था। यह प्रसिद्ध पुस्तक वर्ष 1942 में प्रकाशित हुई थी।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
केबीसी 18: महादेवी वर्मा से जुड़े किस सवाल पर अटकीं प्रीति राज? | ShortKT