केबीसी में ₹12 लाख के सवाल पर अटकीं प्रगति कलपेकर, जानें क्या था प्रश्न
केबीसी-18 के मंच पर चाय बेचने वाले की बेटी प्रगति कलपेकर ने हॉट सीट तक का सफर तय किया। हालांकि, ₹12 लाख के सवाल पर आकर उन्होंने खेल को क्विट करने का फैसला लिया और उन्हें ₹5 लाख की राशि के साथ घर लौटना पड़ा। उनसे ₹12 लाख के लिए यह सवाल पूछा गया था, '1914 में कनाडा के इमिग्रेशन प्रतिबंधों को चुनौती देने के उद्देश्य से कोमागाटा मारू जहाज को किसने चार्टर पर लिया था?' इस प्रश्न का सही उत्तर 'बाबा गुरदित सिंह' था।