केबीसी में ₹1 करोड़ का सवाल हारने पर आईआईटी टॉपर ने उठाए सवाल
केबीसी-18 में ₹50 लाख की इनामी राशि जीतने वाले आईआईटी बॉम्बे के 23 वर्षीय टॉपर योगेश साहू ने दावा किया है कि ₹1 करोड़ के लिए पूछा गया सवाल गलत तरीके से तैयार किया गया था। साहू के अनुसार, सवाल था कि '1943 में मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में बड़ौदा के महाराजा के किस घोड़े ने पहला इंडियन डर्बी जीता था?' उनका कहना है कि इस सवाल का सही जवाब 'प्रिंसेस ब्यूटीफुल' था, लेकिन प्रश्न में घोड़े के बारे में पूछा गया था, न कि घोड़ी के बारे में।