केनरा बैंक की 555 दिनों वाली FD पर पाएं 7.10% तक का ब्याज
केनरा बैंक की ओर से 555 दिनों यानी करीब 18 महीने की एक खास फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पेश की गई है। इसमें आम ग्राहकों को 6.60% (6.77% वार्षिक यील्ड) और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% (7.29% वार्षिक यील्ड) की दर से सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा, अगर आप ₹1 करोड़ से ज्यादा की राशि नॉन-कॉलेबल विकल्प के तहत जमा करते हैं, तो सामान्य नागरिकों को 6.70% (6.87% वार्षिक यील्ड) और सीनियर सिटिज़न्स को 7.20% (7.40% वार्षिक यील्ड) का सालाना ब्याज मिलेगा।