केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से दबीं गाड़ियां, लोगों ने भागकर बचाई जान

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के चलते केदारनाथ नेशनल हाईवे पर तिलवाड़ा के नजदीक लैंडस्लाइड हो गया। इस हादसे में कई गाड़ियां मलबे के नीचे दब गई हैं। गनीमत रही कि लोगों ने मौके से भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचा ली, जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। रुद्रप्रयाग के आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने सलाह दी है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से दबीं गाड़ियां, लोगों ने भागकर बचाई जान | ShortKT