केतन मर्डर केस: पुलिस ने तीसरे आरोपी रितेश हिंगे को दबोचा
लोहगढ़ किले से गिराकर कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के बाद अब पुलिस ने तीसरे आरोपी रितेश हिंगे को पकड़ा है। रितेश, चेतन का दोस्त है और उस पर केतन को मारने की साजिश रचने में साथ देने का आरोप है।