केतन मर्डर केस: एक और संदिग्ध की पहचान, सिया और चेतन ने साझा की थी साजिश
पुणे के 26 वर्षीय व्यवसायी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में एक नया नाम सामने आया है। पुलिस को शक है कि चेतन के स्कूल के एक सहपाठी को इस हत्या की पूरी साजिश के बारे में पता था। जांच में यह भी सामने आया है कि सिया और चेतन ने कथित तौर पर उस व्यक्ति के साथ मर्डर का पूरा प्लान साझा किया था। फिलहाल, पुलिस उस युवक से इस हत्याकांड में उसकी संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर रही है।