केतन अग्रवाल हत्याकांड: मंगेतर सिया के माता-पिता संग नाचते दिखे थे केतन, सामने आया पुराना वीडियो
केतन अग्रवाल मर्डर केस की तफ्तीश के दौरान एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में केतन अपनी मंगेतर और आरोपी सिया गोयल के माता-पिता के साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं। इस हत्याकांड से लगभग एक महीने पहले आयोजित हुए एक पारिवारिक समारोह में प्रस्तुति देने वाली गायिका ने इस वीडियो को साझा किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "दोनों परिवार कितने खुश थे...किसे पता था केतन के साथ ऐसा होगा?"