केतन अग्रवाल हत्याकांड: मंगेतर सिया और उसके प्रेमी का कराया जाएगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
पुणे में व्यवसायी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और मंगेतर सिया गोयल व उसके प्रेमी चेतन का लाई डिटेक्टर (पॉलीग्राफ) टेस्ट कराने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सिया के बयानों के सिवाय उनके पास कोई प्रत्यक्ष या ठोस सबूत नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, इस टेस्ट की मदद से मामले की जांच में महत्वपूर्ण स्पष्टता मिल सकेगी।