केजरीवाल को जेल भेजने की सुकेश चंद्रशेखर की धमकी, तीन नए घोटालों का किया दावा
तिहाड़ जेल में कैद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने चेतावनी दी है कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को जल्द ही दोबारा जेल की हवा खानी पड़ सकती है। केजरीवाल को लिखे एक पत्र में सुकेश ने खुद को उनका 'सबसे बुरा सपना' बताते हुए कहा कि उनके तीन और प्रमुख विभागों में हुए भ्रष्टाचार और घोटालों का खुलासा होने वाला है। उसने यह भी कहा कि जनता उन्हें सत्ता से बाहर कर देगी।