केजरीवाल का बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से सवाल- 'आप कौन हैं?', प्रवेश वर्मा ने किया पलटवार
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा था कि 'हिंदू धर्म को कमजोर न समझें'। इस बयान पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनसे पूछा, 'आप कौन हैं?' केजरीवाल के इस सवाल पर दिल्ली के नेता प्रवेश वर्मा ने जवाब देते हुए कहा, 'राष्ट्रीय अध्यक्ष तो बहुत बड़ी बात है... क्या आपको मैं याद हूं या नहीं?' बता दें कि प्रवेश वर्मा ने ही पिछले चुनावों में केजरीवाल को हराया था।