केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा- आतंकी करेंगे हत्या

बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी दी गई है। डाक के माध्यम से भेजे गए एक धमकी भरे पत्र में लिखा गया है, "कट्टर आतंकवादी जल्द ही आपकी (चिराग पासवान) हत्या कर देंगे।" इस घटना के बाद उनके कार्यालय ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा- आतंकी करेंगे हत्या | ShortKT