कुशल टंडन की टिप्पणी पर गौहर खान का जवाब, कहा- यह असुरक्षा नहीं है
रिऐलिटी शो के दौरान कुशल टंडन ने ज़ैद दरबार को लेकर एक कमेंट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, 'तुम्हें हमेशा मेरी चीज़ें ही पसंद आती हैं।' यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। फैंस का मानना है कि कुशल का यह इशारा ज़ैद की पत्नी और अभिनेत्री गौहर खान की तरफ था। ज़ैद को सोशल मीडिया पर 'स्पाइनलेस' कहे जाने के बाद गौहर ने अपनी बात रखी है। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'शानदार प्रदर्शन... और इसमें बिल्कुल भी इनसिक्योरिटी वाली कोई बात नहीं है।'