कुत्ते को कृष्ण का रूप देने वाली महिला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने FIR की खारिज

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक महिला के खिलाफ दर्ज FIR को निरस्त कर दिया है। महिला पर आरोप था कि उसने अपने पालतू कुत्ते को भगवान कृष्ण के कपड़े पहनाकर उसकी फोटो वॉट्सऐप पर साझा की थी, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। इस मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने रामचरितमानस की प्रसिद्ध चौपाई 'जाकी रही भावना जैसी...प्रभू मूरत देखी तिन तैसी' का उल्लेख करते हुए अपना फैसला सुनाया।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
कुत्ते को कृष्ण का रूप देने वाली महिला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने FIR की खारिज | ShortKT