कीव में रूसी हमले से मचा कोहराम, 8 की मौत और 34 घायल
यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने रात के समय मिसाइल और ड्रोन के जरिए जोरदार हमला बोला है। इस घटना में कम से कम 8 लोगों की जान चली गई है और 34 लोग जख्मी हुए हैं। कीव के मेयर के मुताबिक, हमले की वजह से एक बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा गिर गया है और वहां बचाव अभियान चलाया जा रहा है।