किरेन रिजिजू के नदी में कूदने वाले वीडियो पर कांग्रेस का तंज
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के नदी में छलांग लगाते हुए 'मैं यहां का खिलाड़ी हूं' वाले वीडियो को लेकर कांग्रेस ने अपनी नाराजगी जताई है। कांग्रेस ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, "भले ही मोदीजी का पूरा ध्यान सिर्फ रील बनाने पर हो, लेकिन आपको अपनी जान की फिक्र होनी चाहिए। कोई भी रील आपकी वास्तविक जिंदगी को जोखिम में डालने के काबिल नहीं है।"