किराए पर घर ढूंढने निकला था युवक, अचानक मिल गई नौकरी
बेंगलुरु में एक व्यक्ति को किराए का मकान तलाशते समय नौकरी का प्रस्ताव मिला। उसने बताया, 'जिस फ्लैट को मैं देखने गया था, उसे खाली करने वाला व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। ऐसे में मैं उसी इमारत के एक दूसरे फ्लैट का इंटीरियर देखने चला गया। वहां एक एआई स्टार्टअप के फाउंडर्स रहते थे, जिनसे मेरी बातचीत शुरू हो गई। मेरी जिज्ञासा और सवालों के तरीके से वे काफी प्रभावित हुए और उन्होंने मुझे नौकरी का ऑफर दे दिया।'