कियारा आडवाणी जैसी दिखने वाली एक्ट्रेस को देख हैरान हुए फैंस, 'बंटवारा 1947' के पोस्टर पर छिड़ी बहस
सोशल मीडिया पर फिल्म 'बंटवारा 1947' का पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आ रही एक्ट्रेस कनिका कपूर की शक्ल कियारा आडवाणी से मिलती-जुलती लग रही है। इसे देखकर फैंस काफी हैरान हैं। एक यूजर ने हैरानी जताते हुए पूछा कि इसमें कियारा का नाम क्यों नहीं है? वहीं, एक अन्य यूजर ने यह दावा किया कि यह पोस्टर AI से बनाया गया है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस का चेहरा कियारा जैसा लग रहा है।