किम जोंग-उन के बारे में पूछे गए सवाल पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, रिपोर्टर को कहा- चुप रहो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय गुस्से में आ गए जब CNN की एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग-उन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले सैन्य अभ्यासों को सीमित करने की मांग की थी। ट्रंप ने जवाब में कहा, "चुप रहो... फेक न्यूज... तुम लोग गलत खबरें फैलाते हो... तुम एक फर्जी रिपोर्टर हो।" इसके बाद ट्रंप ने सैन्य अभ्यास कम करने के अपने निर्णय का समर्थन किया और किम जोंग-उन के साथ अपने अच्छे संबंधों का हवाला दिया।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
किम जोंग-उन के बारे में पूछे गए सवाल पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, रिपोर्टर को कहा- चुप रहो | ShortKT