कार इंश्योरेंस में ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें 'Pay As You Drive' का कॉन्सेप्ट
यदि आप अपनी कार का बहुत कम उपयोग करते हैं, तो 'Pay As You Drive' (PAYD) इंश्योरेंस प्लान चुनकर आप प्रीमियम के हजारों रुपये बचा सकते हैं। इस प्लान में प्रीमियम की राशि इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी कार कितने किलोमीटर चली है। जो लोग घर से काम करते हैं, वीकेंड पर गाड़ी चलाते हैं या बहुत कम दूरी तय करते हैं, उनके लिए यह विकल्प काफी किफायती साबित हो सकता है।