कार्तिक आर्यन के घुटने का हुआ सफल ऑपरेशन, ऐक्शन सीन की शूटिंग के दौरान लगी थी चोट
अभिनेता कार्तिक आर्यन के घुटने का मुंबई के फोर्टिस रहेजा अस्पताल में सफल ऑपरेशन किया गया है। कबीर खान के निर्देशन में बन रही अगली फिल्म के सेट पर एक ऐक्शन दृश्य की शूटिंग करते समय उनके घुटने में चोट लग गई थी। उनके प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा, "उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई और अब वह घर वापस आ गए हैं। वह जल्द ही शूटिंग पर लौटेंगे।"