कानपुर में एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफी लूटने के लिए उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल
कानपुर के पनकी औद्योगिक क्षेत्र में कचरे के ढेर में फेंकी गई एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियों को इकट्ठा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें लोग इन चॉकलेट्स को बैग, बोरियों और डिब्बों में भरकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पूरे मामले पर अभी तक प्रशासन या संबंधित अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।