कानपुर: परिवार की बच्चियों की अश्लील तस्वीरें गूगल ड्राइव पर डालने वाला युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक व्यक्ति को अपने ही परिवार की नाबालिग बच्चियों के नहाते समय के आपत्तिजनक फोटो खींचकर उन्हें गूगल ड्राइव पर अपलोड करने के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस को इस मामले की जानकारी गूगल की तरफ से NCRP पोर्टल के माध्यम से मिली थी। इसके बाद पुलिस ने आईपी एड्रेस को ट्रैक करके आरोपी को ढूंढ निकाला। पकड़े गए युवक की उम्र करीब 24 से 25 साल बताई जा रही है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
कानपुर: परिवार की बच्चियों की अश्लील तस्वीरें गूगल ड्राइव पर डालने वाला युवक गिरफ्तार | ShortKT