कानपुर: ट्रेनिंग विमान हादसे में दो पायलटों की जान गई, खेत में गिरा विमान
गुरुवार दोपहर कानपुर के नत्था पुरवा गांव के पास गंगा किनारे एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान एक जोरदार धमाके के साथ खेत में जा गिरा। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में विमान में मौजूद इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट दोनों की मौत हो गई है। यह विमान एक निजी कंपनी का बताया जा रहा है, और इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण काफी दहशत में हैं।