काजल राघवानी ने साझा किया जीवन का सबसे बड़ा पछतावा, पिता को याद कर हुईं भावुक

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने 'भोजपुरी बवाल' के हालिया प्रोमो में अपने जीवन के सबसे बड़े अफसोस का जिक्र किया है। अपनी आंखों में आंसू लिए उन्होंने बताया, "कुछ समय पहले ही मेरे पिता का निधन हो गया। मुझे इस बात का गहरा दुख है कि उस वक्त मैं उनके पास नहीं थी। अगर उनका साथ और समर्थन मेरे साथ होता, तो मेरे जीवन में जो भी गलत परिस्थितियां बनीं, वे शायद नहीं होतीं।"

by shortkt.com
4 घंटे पहले
काजल राघवानी ने साझा किया जीवन का सबसे बड़ा पछतावा, पिता को याद कर हुईं भावुक | ShortKT