काजल राघवानी का दावा: निरहुआ और आम्रपाली वैनिटी वैन में 2 घंटे रहे बंद, डायरेक्टर को करना पड़ा हस्तक्षेप
भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने 'भोजपुरी बवाल' शो के दौरान दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ हुई अनबन पर अपनी बात रखी है। काजल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि ये दोनों कलाकार काफी देर तक वैनिटी वैन के अंदर थे। काजल ने बताया, "लोगों ने उन्हें बाहर आने के लिए कहा लेकिन वे नहीं निकले, जिसके बाद खुद डायरेक्टर को उन्हें वैन से बाहर बुलाने के लिए जाना पड़ा।"