कांवड़ यात्रा के दौरान महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, SSP ने रखे नाम
उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में नीलकंठ से कांवड़ लेकर वापस आ रही एक महिला भक्त ने रास्ते में ही जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। जब महिला को प्रसव पीड़ा हुई, तो पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान SSP संजय वर्मा ने महिला से पूछा, "बच्चों का नामकरण कर रहे हैं... क्या आप स्वीकार कर रही हैं?" इसके बाद उन्होंने दोनों बच्चों का नाम 'गणेश' और 'कार्तिक' रखा।