कल कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की सूची
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से बहुत ज्यादा बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब और उत्तराखंड में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है।